फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   veillagers protest on qualityless development

विकास कार्यों में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण

Wed, 17 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने घंटे भर नारेबाजी व प्रदर्शन करने के बाद डीएम को शिकायती पत्र सौंप मौजूदा ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच करवाने की मांग की।ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में बरती गई वित्तीय अनियमितता से नाराज जामों ब्लॉक की भोए ग्राम पंचायत के 50-60 ग्रामीण बुधवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ग्राम प्रधान तेज बहादुर मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप मढ़े। ग्रामीणों का कहना था कि मौजूदा ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों में न सिर्फ मानक की अनदेखी की गई है बल्कि बड़े पैमाने पर सरकारी धन हजम कर लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का यह भी कहना था कि ग्राम प्रधान ने गांव को मिले शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराए बिना ही खाते से पूरा पैसा निकाल लिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए समस्त विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने व विकास कार्यो की स्थलीय जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर प्रधान से सरकारी धन की रिकवरी करवाने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। प्रदर्शन करने वालों में दूधनाथ, राजकुमारी, महराजदीन, जयप्रकाश, रामनारायण, सुनील यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed