{"_id":"67b4d57ad4010d8174035754","slug":"vehicles-kept-crawling-for-18-hours-due-to-jam-on-ayodhya-prayagraj-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127441-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम से 18 घंटे रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम से 18 घंटे रेंगते रहे वाहन
Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
जाम में लगीं वाहनों की कतार
कूरेभार (सुल्तानपुर)। महाकुंभ मेले को लेकर उपजी जाम की समस्या से मंगलवार को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे जाम से जूझता रहा। सोमवार रात से लेकर लगातार 18 घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। करीब 10 किमी तक जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान रहे। पुलिस की ओर से मार्ग डायवर्ट करना भी कारगर साबित नहीं हो सका।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सौरमऊ के पास से सोमवार रात पुलिस ने बैरियर हटा लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ इस मार्ग पर टूट पड़ी। अयोध्या की तरफ से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन भी बार्डर से बेरोकटोक शुरू हो गया। दोनों ओर से श्रद्धालुओं के वाहनों का रेला शुरू होते ही सोमवार रात करीब नौ बजे से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज बाजार से पटना चौराहे के आगे तक 10 किमी जाम हो गया।
यह जाम मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। वाहनों के जाम में फंसने से श्रद्धालु न उतर पा रहे थे। और न ही वाहन आगे बढ़ पा रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कूरेभार चौराहे से अयोध्या जाने वाले वाहनों को हलियापुर व प्रयागराज के वाहनों को पीढ़ी रोड की ओर मोड़ दिया। इसके बाद भी जाम की स्थिति करीब दो बजे तक बनी रही। इसके बाद आवागमन कुछ सामान्य हो सका।