फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Varun pays two days visit to Sultanpur

वरुण ने बाल रोग विंग  पर खर्च का ब्योरा मांगा

Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Varun pays two days visit to Sultanpur
बाल विंग पर खर्च का मांगा ब्यौरा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे महज यहां चुनावी हार-जीत के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कुछ संस्थागत कार्य करना चाहते हैं। कार्य ऐसा हो समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत दे सके। जिला अस्पताल में बाल रोग विंग निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपया निधि व पांच करोड़ रुपया औद्योगिक घराने से दिलाने की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके जरिए वे किसी को संदेश नहीं बल्कि हर हाल में जनता को राहत पहुंचाना चाहते हैं। 

विज्ञापन



मंगलवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके अपने निधि से कराए जा रहे कार्यों व अन्य कार्यों की जानकारी ली। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की घटना के बाद जिला अस्पताल में बाल रोग विंग निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपया अपनी निधि से व पांच करोड़ रुपया औद्योगिक घरानों से दिलाने की घोषणा करने वाले सांसद ने सीएमओ व सीएमएस से इसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सांसद निधि से कराए जाने वाले एवं अन्य विकास कार्यों के बारे में डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा से जानकारी ली।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बाल रोग विंग में लगने वाली मशीनों, कार्य व उस पर आने वाले खर्च का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसके बाद सांसद नरायनपुर गांव स्थित पूर्व सांसद स्व. राम सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद के पुत्र योगेश सिंह, भाई कुंवर सिंह समेत सभी परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद वे पूर्व विधायक स्व. अशोक पांडेय के शहर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र शिवम् पांडेय व परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक जताया। शाम को शास्त्रीनगर में पार्टी के लोगों व जनता से मुलाकात की। इसके पहले शहर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, करुणा शंकर द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, दूधनाथ तिवारी समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed