{"_id":"580656df4f1c1b672c7039d9","slug":"varun-made-house-from-his-own-salary-gives-to-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण ने अपने वेतन बनवाए आवासों की चाबी गरीबों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण ने अपने वेतन बनवाए आवासों की चाबी गरीबों को सौंपी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
आशियाना पाकर खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद वरुण गांधी को सूबे में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने की गाहे-बगाहे उठने वाली मांग मंगलवार को जिले में एक बार फिर उठी। हवाईपट्टी पर उनके पहुंचते ही उत्साही समर्थकों ने ‘हमारा सीएम कैसा हो वरुण गांधी जैसा हो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
हालांकि सांसद ने इस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें नारे लगाने से मना किया। वहीं राम मंदिर मुद्दे पर पार्टी व उनके स्टैंड के बारे में पूछे गए मीडिया के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया। कहा कि इस मुद्दे पर कोई बात उन्हें नहीं करनी है। इसके बाद अपने वेतन से बनवाए गए 28 आवासों की चाबियां गरीबों को सौंपते हुए उन्होंने आज की राजनीति से नाइत्तफाकी जताई। कहा कि 70 फीसदी युवा जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में अपने वेतन से बनवाए गए गरीबों के आवास की चाबियां देने व सड़कों का लोकार्पण करने अमहट हवाई पट्टी पर प्लेन से पहुंचे। प्लेन से उतरते ही उनके स्वागत में मौजूद उत्साहित समर्थकों ने हवाईपट्टी के बाहर हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो वरुण गांधी जैसा हो, के नारे लगाने शुरू कर दिए। नाराज होकर उन्होंने पदाधिकारियों से नारे लगाने वाले समर्थकों को मना करने का निर्देश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं भी न किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी का। उनका फोकस सिर्फ अपने कार्यक्रम पर रहा।
विज्ञापन
पूर्वाह्न करीब 11 बजे लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के सैतापुरसराय गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से सांसद ने सीधा संवाद किया। गांव के चार अग्निपीड़ित किसानों को अपने वेतन से बनवाए गए पक्के मकान की चाबी थमाकर और फीता काट कर आवास उन्हें सौंपा। वरुण ने कहा कि यह किसी राजनीति और चुनाव से जुड़ा काम नहीं है। करीब ढाई साल पहले उन्होंने जो आंदोलन शुरू किया था अब उसका नतीजा आने लगा है। सांसद ने कहा कि 70 फीसदी युवा आज की जाति और धर्म की राजनीति से थक चुके हैं। आज की राजनीति सिर्फ सत्ता परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन है। नौजवान बातें नहीं सिर्फ नतीजे चाहते हैं।
तीन साल में उनके आंदोलन से 3,662 किसानों को सीधे फायदा हुआ है। कमजोर और कर्ज से प्रभावित किसानों को 18 करोड़ रुपये अब तक सीधे दिए जा चुके हैं। अब सूबे में पांच हजार गरीब किसानों का आवास बनवाने के लिए सामाजिक आंदोलन चलाया जाएगा। वेबसाइट व इंटरनेट के जरिए गरीबों को रईसों से जोड़ा जाएगा ताकि वे उनकी मदद कर सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, करुणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, देवमणि द्विवेदी, डॉ. आरए वर्मा, ओमप्रकाश बजरंगी, शिवाकांत मिश्र, विजय सिंह रघुवंशी समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।