फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vaishno Devi devotees scared of terrorist attack, journey postponed

Sultanpur News: आतंकी हमले से सहमे वैष्णो देवी के दर्शनार्थी, स्थगित की यात्रा

Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi devotees scared of terrorist attack, journey postponed
सुल्तानपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत का असर वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है। हर साल मई-जून के महीने में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वालों ने यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

दरियापुर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वे हर साल गर्मी में दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर जाते थे। इस बार भी जाना था, लेकिन अब नहीं जाएंगे। कराैंदिया निवासी डॉ. सुनील ने बताया कि हर साल मई-जून महीने में परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। आतंकी घटना के बाद इस बार की योजना स्थगित कर दी है। शास्त्रीनगर के वीके तिवारी ने बताया कि 10 मई को जम्मू कश्मीर जाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

हालात सामान्य होने पर ही जाएंगे। पयागीपुर के नवीन मिश्रा ने बताया कि माता वैष्णो का दर्शन करने इसी महीने में जाते थे। सितंबर-अक्तूबर में जाएंगे। विंध्यवासिनी नगर मोहल्ला निवासी राकेश सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ जम्मू कश्मीर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी घटना से इस बार किसी दूसरे स्थान पर जाने की सोच रहे हैं। पयागीपुर के हनुमंत नगर निवासी संदीप तिवारी ने बताया कि हर साल 10 से 12 मित्र माता वैष्णो के दर्शन के लिए जाते थे। इस बार कोई वहां जाने को तैयार नहीं है।

शास्त्रीनगर के सेवानिवृत्त सैनिक प्रभात तिवारी ने बताया कि सेवाकाल के दौरान वहां तैनाती रही। उसके बाद वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नियमित जाना होता था। वहां की स्थितियां सैलानियों के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed