{"_id":"61d33b2aaa1f2204f9524aea","slug":"vaccination-sultanpur-news-lko6118433134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह के बीच पहले दिन हुआ 5513 बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह के बीच पहले दिन हुआ 5513 बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन
धम्मौर में वैक्सीनेशन के लिए मौजूद बच्चे।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को शिकस्त देने के लिए सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन 5513 बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर बच्चों में भारी उत्साह रहा। टीकाकरण के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला अस्पताल के आयुष विंग में किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह टीका तीसरी लहर में बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि ओमिक्रॉन वायरस डेल्टा प्लस से कमजोर है। 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को को-वैक्सीन लगाई जा रही है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। बच्चों के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल में दो, 14 सीएचसी, दो पीएचसी और 15 विद्यालयों में वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
जिला अस्पताल के आयुष विंग में 15 से 18 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सेंटर पर सिस्टर सुनीला कपूर व सिस्टर नीतू सिंह ड्यूटी पर मुस्तैद रहीं। सिस्टर नीतू सिंह ने बताया कि सुबह से शाम चार बजे तक आयुष विंग में 129 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शाम तक जिले में कुल 5513 बच्चों का टीकाकरण किया गया। चार जनवरी को भी इन्हीें सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।