{"_id":"61d1ef35b9652604d11c0a9d","slug":"vaccination-sultanpur-news-lko6116932109","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.75 लाख किशोरों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.75 लाख किशोरों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 15 से 18 वर्ष आयु के 1.75 लाख बच्चों को सोमवार से कोराना का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत प्रत्येक विकास खंड में एक विद्यालय को सेंटर बनाया गया है। सेंटरों पर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ को नियुक्त कर दिया है। विभाग ने टीकाकरण की पूरी तैयारियों का दावा किया है। ओमिक्रॉन की प्रदेश में दस्तक को देखते हुए पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
शासन के निर्देश पर सोमवार से जिले में 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। शासन की ओर से इस उम्र के बच्चों का एक अनुमानित आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। आंकड़े में इस उम्र के बच्चों की संख्या एक लाख 75 हजार दर्शायी गई है। टीकाकरण सेंटर पर भीड़ रोकने के लिए प्रशासन के निर्देश पर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्रत्येक विकास खंड के एक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल व महिला अस्पताल को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
शहर की संख्या को देखते हुए नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। विभाग के मुुताबिक बच्चों के टीकाकरण के लिए शासन से कोरोना वैक्सीन की खुराक मिल गई है। पंजीकरण के बाद बच्चों का टीकाकरण कोरोना गाइड लाइन के तहत किया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रवार कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया है। देखरेख के लिए चिकित्सकों को भी लगाया गया है। विभाग ने टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन व ऑफलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था के तहत टीकाकरण कराने वाले बच्चे केंद्र पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्वयं कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय के मुताबिक टीकाकरण होगा।