{"_id":"6af5fd2c0aec357d360c16ce","slug":"utkarsh-brings-laurels-to-the-district-by-securing-the-37th-rank-in-the-world-cup-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169172-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विश्व कप में 37वीं रैंक हासिल कर उत्कर्ष ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विश्व कप में 37वीं रैंक हासिल कर उत्कर्ष ने बढ़ाया जिले का मान
Thu, 12 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीजिंग में खिताब जीतने के बाद मेडल के साथ उत्कर्ष शर्मा। स्रोत परिजन
सुल्तानपुर। जिले के उत्कर्ष शर्मा ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित पार्कौर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 37वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
नगर के ओमनगर निवासी 21 वर्षीय उत्कर्ष का चयन जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भारतीय टीम में किया गया था। फेडरेशन ने 14 अक्तूबर को जारी चयन पत्र में उन्हें पुरुष सीनियर फ्रीस्टाइल और स्पीड वर्ग के लिए नामित किया था। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक बीजिंग में आयोजित हुई। भारतीय दल में चार खिलाड़ी और दो कोच शामिल थे। भारतीय टीम में उत्कर्ष के साथ कर्नाटक के ओजस्वी कौशिक केवी, महाराष्ट्र की यशिका जयचंद्रा पुजारी और गुजरात के मीत परेशभाई कोसाम्बिया शामिल थे।
महाराष्ट्र के देवेंद्र राजगुरु और धैर्यशील देशमुख ने टीम के कोच की भूमिका निभाई। उत्कर्ष के पिता संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि वह परिषदीय विद्यालय जूनियर हाईस्कूल अमेठा दूबेपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी मां रेनू शर्मा गृहिणी हैं। परिजनों के साथ मोहल्ले और क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है।