{"_id":"570bd5274f1c1b06444a6ac3","slug":"urs-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया बाबा डंका शहीद का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया बाबा डंका शहीद का उर्स
Amarujala Bureau
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
डंका शाह का उर्स मनाया
- फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे टेंढ़ुई इलाके में स्थित बाबा डंका शहीद रहमतुल्लाह अलैह क्रा 28वां उर्स धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई। उसके बाद जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया। कड़े मुकाबले में फिरोजाबाद के अनवर साबरी ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन
रविवार की शाम शहर से सटे टेढ़ुई इलाके में बाबा डंका शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। दिन में लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ। दरगाह पर अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। लखनऊ के नासिर आजाद ने ख्वाजा के हांथों में झंडा हिंदुस्तान का, कव्वाली पेश करते हुए माहौल को रोमांचक कर दिया। इस दौरान जवाबी मुकाबले में फिरोजाबाद के अनवर साबरी ने मैं तो रूबरू-ए-यार, कव्वाली पेश की।
विज्ञापन
जवाबी कव्वाली में अनवर साबरी को जीत हासिल हुई। विजेता टीम को विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विधायक अनूप संडा, विधायक अरुण वर्मा, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकील अहमद, फिरोज अहमद सिद्दीकी, एसए रिजवी उर्फ बब्लू, मो. मोइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन