फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two suspected youths from Sultanpur arrested from Karnataka, accused of spying

UP : पाकिस्तान भेज रहे थे गोपनीय डाटा, जासूसी के आरोप में यूपी के दो युवक कर्नाटक में गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 08:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 08:48 AM IST
सार

लोकल पुलिस कर्नाटक से मिले इनपुट के आधार पर जानकारी जुटाने में जुटी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने साफ कहा कि अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है,अगर सुरक्षा एजेंसियां हमसे संपर्क करती हैं तो जांच में मदद की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Two suspected youths from Sultanpur arrested from Karnataka, accused of spying
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी पुलिस ने जिन दो युवकों को समुद्री सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने के मामले में पकड़ा है, उसके बारे में अभी लोकल पुलिस कुछ कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि लोकल पुलिस कर्नाटक से मिले इनपुट के आधार पर जानकारी जुटाने में जुटी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने साफ कहा कि अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है,अगर सुरक्षा एजेंसियां हमसे संपर्क करती हैं तो जांच में मदद की जाएगी।

विज्ञापन


कर्नाटक के उडुपी जिले की पुलिस ने देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सुल्तानपुर के दो युवकों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रोहित (29) और संत्री (37) के रूप में हुई है, उडुपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर था, जबकि संत्री केरल के कोचीन शिपयार्ड में काम करता था। दोनों युवक गोपनीय दस्तावेज, वेसल नंबर और जहाज निर्माण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सीधे पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से मिली गोपनीय जानकारी
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विदेशी नंबरों पर संवेदनशील सूचनाएं भेजी गई थीं, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा तंत्र को गंभीर खतरा हो सकता था। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार लीक हुई जानकारी में रक्षा जहाज़ों, कार्गो वेसल्स व अन्य तकनीकी विवरण शामिल हो सकते हैं।

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई चैट, दस्तावेज़ और मीडिया फाइलें बरामद की गई हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जासूसी कब से चल रही थी और क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।


वहीं, एसपी सुल्तानपुर कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अभी हमें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर हमसे जानकारी मांगी जाएगी तो हम उसे प्रोवाइड कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed