फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP board examination will be held in 113 centers

113 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
UP board examination will be held in 113 centers
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भेजी है। 113 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों की सूची आने के बाद केंद्र न बनने वाले विद्यालयों से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लगी। प्रस्तावित सूची में पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 55 सहायता प्राप्त, 51 वित्तविहीन व दो राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप पर भी प्रसारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों व छात्र आवंटन तथा दूरी के संबंध में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से आपत्तियां 30 जनवरी की मध्य रात्रि तक मांगी गई हैं। कारण व साक्ष्य सहित आपत्तियां ऑनलाइन ही की जा सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रस्तावित सूची में राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालयों का नाम शामिल किया गया है। मलिकपुर बखरा व हसनपुर में आवासीय व्यवस्था के साथ संचालित राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय इसके पहले कभी भी परीक्षा केंद्र नहीं बने हैं। आवासीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का नियम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed