{"_id":"6a89ee303fc91594390932c4","slug":"up-board-exam-centers-to-be-finalized-by-october-29-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-163425-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 29 अक्तूबर तक तय होंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 29 अक्तूबर तक तय होंगे परीक्षा केंद्र
Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया संशोधित समय सारिणी के अनुसार होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों का चयन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक चलेगी।
जिले में 29 राजकीय, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त व 373 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां के प्रधानाचार्यों को 24 अगस्त तक अपने विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं और आधारभूत सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति तीन सितंबर तक इनका भौतिक सत्यापन करेगी।
सत्यापित आंकड़ों के आधार पर सॉफ्टवेयर से प्रस्तावित परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन की पहली सूची 21 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगी। डिबार, मान्यता प्रत्याहरण वाले और अयोग्य विद्यालयों की सूची 23 सितंबर को डीआईओएस पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर ने बताया कि संशोधित समय सारिणी के अनुसार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
28 सितंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां
डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि प्रस्तावित केंद्र सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 28 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आठ अक्तूबर तक रिपोर्ट जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के साथ पोर्टल पर भेजी जाएगी। 17 अक्तूबर को संशोधित सूची जारी होगी। दूरी या क्षमता से अधिक छात्र आवंटन पर 22 अक्तूबर तक दोबारा प्रत्यावेदन का मौका मिलेगा। सभी शिकायतों के निस्तारण के बाद 29 अक्तूबर तक अंतिम केंद्र सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
केंद्रों पर रहेगी सॉफ्टवेयर की नजर
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया में विद्यालयों की उपलब्ध सुविधाओं, क्षमता और अन्य मानकों के आधार पर केंद्रों का चयन किया जाएगा। इससे मनमाने ढंग से केंद्र आवंटन की गुंजाइश कम करने और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर रहेगा।