फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   United Kisan Morcha staged a protest in Tikonia Park

Sultanpur News: संयुक्त किसान मोर्चा ने तिकोनिया पार्क में दिया धरना

Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha staged a protest in Tikonia Park
सुल्तानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को शहर के तिकोनिया पार्क में समस्याओं को लेकर धरना दिया। साथ ही किसान विरोधी केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाईं। इस दौरान धरने में मौजूद किसानों ने सरकार के विरोध में नारे भी लगाए।
विज्ञापन



मोर्चा के जिला संयोजक शारदा प्रसाद पांडेय ने इस बजट को किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी बताया। किसान सभा के नेता स्वामीनाथ यादव ने कहा कि खेती–किसानी के लिए इस बजट में कोई बात नहीं की गई है। खाद, बीज व कृषि यंत्रों से सब्सिडी घटाई गई है। इसका असर खेती पर पड़ेगा। नईम खान ने कहा कि इन दो दिनों के अभियान के संगठन की मांग है कि कृषि पर संसद में अलग से बजट पेश किया जाए।
विज्ञापन



हरीलाल सोनी ने कहा कि स्थानीय समस्याओं पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। तकनीकी खामी के चलते कई सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं। उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष कैलाशनाथ तिवारी ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों की फसलों के उत्पादन में वृद्धि की बात कही गई है। इसलिए किसान फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण बरनवाल, कांति देवी, नोमान खान, अभिषेक यादव, सुजीत गुप्ता, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, जगन्नाथ यादव, ह्रदय राम, राम सिंह , गंगाराम, परशुराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed