फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Union minister Smriti Irani will arrive in Amethi on 20 October

20 अक्तूबर को अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मति ईरानी

Fri, 18 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Union minister Smriti Irani will arrive in Amethi on 20 October
20 अक्तूबर को अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
विज्ञापन

- महात्मा गांधी स्मृति यात्रा में होंगी शामिल
- हलियापुर में यात्रा को दिखाएंगी हरी झंडी
माई सिटी रिपोर्टर
गौरीगंज। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी 20 अक्तूबर को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी। इस दौरान वह सांगठनिक दृष्टि से संसदीय क्षेत्र के मंडल हलियापुर में महात्मा गांधी की स्मृति में निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इन्हीं में से ण्क कार्यक्रम है ‘मन में बापू’। इस कार्यक्रम के तहत सभी मंडलों में गांधी संदेश यात्रा निकालकर भाजपाई गांव-गांव जाएंगे और पूरे जिले में डेढ़ सौ किलोमीटर की यात्रा कर लोगों को बापू के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताएंगे। बुधवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी बाजार शुकुल से इसकी शुरुआत कर चुके हैं। रविवार को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी हलियापुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह उसी दिन मुंबई लौट जाएंगी। मुंबई में 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद 22 अक्तूबर को दोबारा अमेठी आएंगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में जिला अस्पताल के स्थाई भवन का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed