{"_id":"67953808155ed60e6e03de38","slug":"ultrasound-facility-will-soon-be-available-in-birsinghpur-hospital-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126263-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिरसिंहपुर अस्पताल
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बिरसिंहपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना हाेने की उम्मीद बढ़ गई है। सदर विधायक के पत्र पर शासन ने मशीन खरीदने की मंजूरी देते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मरीजों काे अल्ट्रासाउंड जांच की सेवा मिलने से इलाज में काफी सहूलियत होगी।
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी और ओपीडी सेवा के साथ ही सामान्य आपरेशन की सुविधा अभी लोगों को मिल रही है। अस्पताल में कई प्रकार की जांच भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से जांच के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। मरीजों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था।
सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए शासन स्तर पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाए जाने के लिए पत्र लिखा था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की आपूर्ति और अधिष्ठापना की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में मशीन के लगने से मरीजों को नजदीक में जांच की सुविधा मिलने लगेगी। विधायक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब जल्द ही सुविधा का लाभ क्षेत्र के लोगाें को मिलेगा।