फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths fell from uncontrollable bike, died

Sultanpur News: बेकाबू बाइक से गिरे दो युवक, मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two youths fell from uncontrollable bike, died
कूरेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर धनपतगंज मोड़ की ओर सोमवार शाम बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन



धनपतगंज थाना क्षेत्र के हसरमपुर पीपरगांव निवासी देवपूजन (22) व कमलेश (25) सोमवार शाम बाइक से अयोध्या की ओर से घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक कमलेश चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोग बताते हैं कि वे सब काफी ते रफ्तार से आ रहे थे।
विज्ञापन



कूरेभार चौराहे पर धनपतगंज मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में देवपूजन व कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बे के लोग दोनों को कूरेभार सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया जबकि देवपूजन की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर देवपूजन को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed