Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bal mela slp child

Sultanpur News: स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने संभाली कमान

Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
bal mela slp child
दूबेपुर के प्राथमिक विद्यालय सराय में दुकान लगाए बच्चे। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। बाल दिवस पर शनिवार को जिले के परिषदीय और निजी विद्यालयों में बाल मेले आयोजित किए गए। बच्चों ने खुद दुकानें सजाईं, सामान बेचा और ग्राहक बनकर खरीदारी की। कहीं पानी पुरी, पास्ता, मोमो और चना जोर गरम के स्टॉल सजे तो कहीं रंगोली, मेहंदी और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। आयोजनों के जरिये विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

बच्चों ने पानी पुरी के स्टॉल लगाए : दूबेपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय में बच्चों ने पानी पुरी, पास्ता, चना जोर गरम और मोमो के स्टॉल लगाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम जतन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का प्रबंधन तनूजा पांडेय ने संभाला। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय ने मेले के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों को किया सम्मानित : मोतिगरपुर। कलावती इंटर कॉलेज शिवमूर्तिनगर शाहपुर लपटा में खेल, रंगोली, मेहंदी और स्वनिर्मित व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रबंधक डॉ. मुकेश तिवारी और एस्प्रा प्रबंधक प्रणव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतुल चतुर्वेदी, शर्मिला यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की जयंती मनाई : कादीपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में बाल दिवस के साथ बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। शिक्षक विजय नारायण सिंह ने नेहरू के जीवन और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन पंखुड़ी पांडेय ने किया।
मनोरंजन के स्टॉल लगाए: भदैंया। लहियाजलपापुर कंपोजिट स्कूल में बच्चों ने खानपान और मनोरंजन के स्टॉल लगाए। प्रधानाचार्या अमिली देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

बच्चों ने दिया सामाजिक संदेश : कुड़वार। कंपोजिट विद्यालय प्रथम में बच्चों ने अच्छी आदतों पर आधारित स्टॉल लगाकर सामाजिक संदेश दिए। जूनियर विद्यालय धरावां में पानी पुरी का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। एआरपी रणधीर सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed