{"_id":"6aff4859ccda5aa7b70ca394","slug":"two-suspects-arrested-in-dilip-chauhan-murder-case-three-others-named-in-the-case-remain-at-large-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169707-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिलीप चौहान हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन नामजद अब भी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिलीप चौहान हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन नामजद अब भी पकड़ से दूर
Fri, 20 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिलीप चौहान हत्याकांड में अखंडनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के चार दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय आरोपी नशे में थे और कहासुनी के विवाद में उन्होंने दिलीप व उसके साथी पर जानलेवा हमला किया था।
सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, दिलीप चौहान अपने साथी अनिल कुमार सिंह के साथ सखोली गांव के पास गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कहासुनी के बाद शराब की बोतल तोड़कर और चाकुओं से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दिलीप चौहान की मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अखंडनगर भेजा गया था। मामले में पुलिस ने शिवम चौहान (24) और शिवम चौहान (23) को गिरफ्तार किया है।
दोनों अखंडनगर थाना क्षेत्र के साड़ी जगदीशपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पतजू पहाड़पुर गांव की ओर से नरवारी के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में तीन नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा वारदात में शामिल तीन से चार अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ कादीपुर विनय गौतम के नेतृत्व में अखंडनगर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार वर्मा की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।