{"_id":"688e6b6993d681ff6e0aeb9f","slug":"two-smugglers-arrested-with-smack-of-rs-36-lakh-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138221-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय पुलिस ने शनिवार को दो स्मैक तस्करों को हैधना खुर्द गांव के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 276 ग्राम स्मैक मिला है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि हैधना खुर्द नहर के पास शनिवार सुबह शत्रुघ्न सिंह निवासी हैधना खुर्द और मुकेश दुबे निवासी ऊपरी पारा मजरा बीही निदूरा को गिरफ्तार किया। शत्रुघ्न सिंह के पास 154 व मुकेश दुबे के पास से 122 ग्राम स्मैक मिला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। आरोपी शत्रुघ्न सिंह बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ पहले सेे कई आपराधिक केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)