फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two punished for taking bribe in jail

घूस लेने के आरोप में पीठासीन राइटर हटाए

Mon, 31 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों से वसूली पीठासीन राइटर को महंगी पड़ी। घूस लेने के मामले में दो पीठासीन राइटर को पद से हटा दिया गया है। जेल अधीक्षक ने अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद जांच कराई तो वसूली की पुष्टि हुई।

विज्ञापन



अमहट रोड पर स्थित जिला  कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए बीते शनिवार को दिल्ली,  उन्नाव समेत कई जिलों से उनकी बहनें पहुंची थीं। शनिवार को बंदियों  से मुलाकात कराने का नियम नहीं है। लिहाजा भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मिलाई की बात कही थी।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला और जेलर एसपी मिश्रा ने जेल में बंद बंदियो/कैदियों को राखी बांधने पहुंची बहनों को अनुमति प्रदान किया था। सुबह से भूखी-प्यासी बहनों से जेल के पीठासीन राइटर दीपक वर्मा व जितेंद्र ने 40 से 50 रुपये वसूली किए थे। अमर उजाला ने पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने इसे गंभीरता से लिया था। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच कराई तो पीठासीन राइटर दीपक वर्मा व जितेंद्र दोषी पाए गए थे। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि घूस लेने के मामले में दोनों पीठासीन राइटर दोषी पाए गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed