फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two patients died while waiting for treatment in OPD

Sultanpur News: ओपीडी में इलाज के इंतजार में दो मरीजों की मौत

Thu, 13 Apr 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two patients died while waiting for treatment in OPD
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में बिलखती महिला। -संवाद
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे एक वृद्ध समेत दो मरीजों की अचानक मौत हो गई। एक घंटे के भीतर ही दो मरीजों की मौत होने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने एक मरीज की मौत हार्टअटैक व दूसरे की मौत लो-ब्लडप्रेशर से होने की वजह बताई।
विज्ञापन



बंधुआकलां कस्बा निवासी सुरेंद्र (55) बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी कक्ष संख्या सात में फिजीशियन को दिखाने पहुंचे थे। उन्हें हृदय रोग से संबंधित समस्या थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि चिकित्सक राउंड पर निकले थे। इसके बाद वह पर्चा जमा करके ओपीडी से बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर दूसरी ओपीडी कक्ष संख्या पांच में मौजूद चिकित्सक डॉ. रामधीरेंद्र मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि सुरेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



इस घटना के कुछ ही देर बाद अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अनभुला गांव निवासी विदेशी (70) अपनी पत्नी हंसराजी के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी। ओपीडी के बरामदे में पहुंचते ही विदेशी अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां पर भी डॉ. रामधीरेंद्र ने उनकी जांच की और बताया कि मौत लो-ब्लडप्रेशर की वजह से हुई थी। बताया जा रहा है कि विदेशी तपेदिक रोग से भी ग्रसित थे। पति की मौत की जानकारी होने पर हंसराजी ने बिलखना शुरू कर दिया। सीएमएस एसके गोयल ने बताया कि बुधवार को ओपीडी पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया।






जिला अस्पताल में शवों को घरों तक पहुंचाने के लिए सरकारी शव वाहन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को ओपीडी में हुई दो लोगों की मौत के बाद चालक की लापरवाही से सीएमएस नाराज हो गए। सीएमएस के अनुसार चालक का मोबाइल फोन सुबह से स्विच आफ था और वह खुद जिला अस्पताल से नदारद था।


पहली मौत के बाद सीएमएस ने अन्य कर्मचारियों को उसकी खोज में लगाया तो आधे घंटे बाद वह मिला। सामने आने पर चालक को सीएमएस ने कड़ी फटकार लगाई। दूसरी मौत के समय फिर से उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि शव वाहन चालक की घोर लापरवाही सामने आई है। जल्द ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे दो लोगों की मौत मामले में चिकित्सकीय स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। ऐसे में पूरे मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल, महिला अस्पताल की सीएमएस वीके सोनकर व एसीएमओ डॉ. लाल जी को शामिल किया गया है।


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके गोयल ने बताया कि विदेशी नाम का मरीज इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए पहुंचा जहां उसे भर्ती किया गया था। वह खुद से उठकर ओपीडी में पहुंच गया जहां उसकी मौत हो गई। वह टीबी से पीड़ित था। इससे पहले सुरेंद्र नाम के जिस मरीज की मौत हुई, वह एक दिन पहले भी जिला अस्पताल में दिखाने के लिए पहुंचा था। कई तरह की जांच लिखकर उसे दूसरे दिन आने के लिए कहा गया था। जांच रिपोर्ट के साथ वह बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचा था जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed