{"_id":"6a5139073ff32b55c30151c7","slug":"two-other-accused-in-the-gang-rape-case-have-not-been-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-160273-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। शिवगढ़ थानाक्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस तीसरे दिन शुक्रवार को भी दो अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी किशोर मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका था।
बताया कि बुधवार देर रात वह घर से शौच के लिए निकली थी, पहले से घात लगाए तीन लोगों ने उसे बंधक बनाकर गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को कुएं में फेंक दिया था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवगढ़ थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।