फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two new corona case

जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
two new corona case
सुल्तानपुर। जिले में दो और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक पुरुष मरीज को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है, जबकि महिला का इलाज पहले से ही लखनऊ में चल रहा है। दो मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 195 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 461 सैंपलों में 460 निगेटिव पाए गए हैं। शहर के रूद्रनगर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। अधेड़ को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल से सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

इसके साथ कोलकाता से 11 जून को परिवार के साथ लौटी भदैंया विकास खंड के संसारीपुर गांव की एक महिला लखनऊ में जांच के दौरान पॉजिटिव पाई गई है। लिवर की बीमारी से पीड़ित महिला लखनऊ इलाज कराने गई थी। इलाज के पूर्व कराई गई जांच में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का इलाज लखनऊ में ही चल रहा है। एक मरीज को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों की संख्या 195 हो गई है। 156 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छह मरीजों की मौत चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 33 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed