फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two more children injured in wall collapse died during treatment

Sultanpur News: दीवार ढहने से घायल दो और बच्चों की इलाज के दौरान मौत

Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two more children injured in wall collapse died during treatment
बच्चों की मौत की सूचना के बाद जुटे ग्रामीण।
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के दर्जीपुर गांव में सोमवार को ईंट की दीवार ढहने से घायल हुए दो बच्चों ने मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक बच्चे की मौत सोमवार को घटनास्थल पर ही हो गई थी। हादसे में तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


सोमवार को दर्जीपुर गांव निवासी शहबान (9) पुत्र मुख्तार उर्फ सच्चन, सैनूद (6) पुत्र सुद्दू, आलिम (5) पुत्र आरिफ, आरिज (7) पुत्र वारिस, सैयम (9) पुत्र रोशन अली, मो. ईशू (7) पुत्र मुन्ना, असरफ (7) पुत्र अख्तर गांव में मुस्तकीन उर्फ बखेडू के अधूरे पक्के मकान के पास खेल रहे थे। तभी अचानक छज्जा सहित पक्की दीवार बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शहबान की मौत हो चुकी थी। भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल काॅलेज, सुल्तानपुर भिजवाया था। चिकित्सक ने ईशू और सैनूद की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में मंगलवार सुबह ईशू और सैनूद की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed