फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two labour caught by grp

चलती ट्रेन से उतरे दो मजदूरों को जीआरपी ने पकड़ा

Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
two labour caught by grp
सुल्तानपुर। जालंधर से मजदूरों को लेकर गाजीपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुधवार की दोपहर दो मजदूर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन धीमी होते ही उतर गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों मजदूरों को हिरासत में लेने के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने दोनों मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करके उन्हें जिला अस्पताल ले गई। दोनों मजदूर जिले के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे लखनऊ में नहीं उतर पाए थे।
विज्ञापन

जालंधर में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लेकर गाजीपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार की दोपहर करीब 12:45 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं होने की वजह से ट्रेन को धीमी गति से प्लेटफार्म नंबर एक से ले जाया जा रहा था। ट्रेन की गति धीमी होते ही ट्रेन पर सवार दो लोग अचानक प्लेटफार्म पर उतर गए।
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों को जीआरपी ने पकड़ लिया। जीआरपी की पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम रंजीत (18) निवासी मोतिगरपुर व दूूसरे ने अपना नाम दरगाही (38) निवासी जयसिंहपुर बताया। दोनों ने बताया कि वे जालंधर में एक प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। उन्हें लखनऊ में उतरना था लेकिन वे वहां नहीं उतर सके। इस वजह से दोनों स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन धीमी होते ही उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जीआरपी ने दोनों युवकों के चलती ट्रेन से उतरने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जिला अस्पताल से डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें क्वारंटीन करने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की टीम दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed