फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two highways connecting the city will become four lanes.

Sultanpur News: शहर को जोड़ने वाले दो हाईवे बनेंगे फोरलेन

Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Two highways connecting the city will become four lanes.
सुल्तानपुर। शहर को जोड़ने वाले दो हाईवे फोरलेन बनाए जाएंगे। आवागमन की भीड़ को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने दोनों मार्गों को फोरलेन बनाने के लिए विभागीय प्रमुख अभियंता को 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इनके फोरलेन बन जाने से जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन



शहर से टेढ़ुई तक करीब पांच किमी मार्ग को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है। टेढ़ुई से आगे द्वारिकागंज तक सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग का करीब सात किमी हिस्सा अभी तक दो लेन है। इसकी वजह से कभी-कभी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसी तरह टेढ़ुई से कादीपुर मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन बढ़ने पर टाटियानगर तक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



शासन के शहर के आसपास के मार्गों को फोरलेन बनाने के निर्देश और जाम की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने दोनों मार्गों का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों मार्गों का करीब 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विभागीय प्रमुख अभियंता को भेजा गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों मार्गों को फोरलेन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वीकृति मिलने के बाद कराया जाएगा निर्माण
शहर के गोलाघाट से टेढ़ुई तक जाम की समस्या को देखते हुए करीब पांच किमी मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसे फोरलेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके आगे का टेढ़ुई-टाटियानगर व टेढ़ुई-द्वारिकागंज मार्ग अभी फोरलेन नहीं हो सका है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने दोनों मार्गों को फोरलेन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें टेढ़ुई से टाटियानगर का करीब पांच किमी मार्ग का 15 करोड़ रुपये व टेढ़ुई से द्वारिकागंज करीब सात किमी सड़क का 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रमुख अभियंता को भेजा गया है। सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि जून में प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed