फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two headmasters suspended within a fortnight

Sultanpur News: पखवारे भर में निलंबित हुए दो प्रधानाध्यापक

Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two headmasters suspended within a fortnight
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखवारे भर में भदैंया विकास खंड के केनौरा संकुल में गंभीर आरोपों में दो प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए। बीएसए ने दोनों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी। थाने में तहरीर दी गई थी। हालत यह है कि न जांच पूरी हुई और न केस दर्ज हुआ। इससे विभाग की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

पिछली दो फरवरी को लंभुआ कस्बे के राणानगर बूधापुर निवासी व कबाड़ के खरीदार कृष्णकांत अग्रहरि की दुकान पर कस्बा वासियों ने 12 बोरी सरकारी किताबें पकड़ी थी। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने किताबों को कब्जे में ले लिया था। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने अध्यापक अजय भास्कर को निलंबित कर खंड शिक्षाधिकारी जयसिंहपुर शिवशंकर मिश्र और समग्र बेसिक के सहायक वित्त लेखाधिकारी नरेंद्र पाल सिंह को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी। मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि 15 फरवरी को भदैंया विकास खंड के जद्दूपुर गांव के कोटेदार के यहां से निकला पिकअप पर लदा एमडीएम का राशन रामगंज बाजार के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव को निलंबित कर दिया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर शिखा शुक्ला को सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने केस दर्ज करने के लिए शिवगढ़ और रामगंज थाने में तहरीर दी थी। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। जो दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवगढ़ धर्मवीर भारती ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले से अवगत कराया है। तहरीर भी मिली है। जल्द ही लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed