फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two employees of sugarcane department suspended for financial irregularities

Sultanpur News: वित्तीय अनियमितता में गन्ना विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

Fri, 02 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two employees of sugarcane department suspended for financial irregularities
-बियरर चेक के सहारे हड़पे थे 73.15 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। बियरर चेक के सहारे सरकारी खाते से 73.15 लाख रुपये निकाल कर हड़प लेने के मामले में प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने जिले के दो गन्ना कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की गाज ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व तत्कालीन लेखा लिपिक पर गिरी है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितता के आरोप की पुष्टि हुई है।
जिले के गन्ना विभाग में लेखा लिपिक के पद पर कार्यरत रहे सुधांशु रंजन त्रिपाठी ने अगस्त 2016 से नवंबर 2022 के दौरान बियरर चेक के सहारे 33,23,961 लाख रुपये विभागीय खाते से निकाल लिए थे। वह मौजूदा समय में उप गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, जिले में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर कार्यरत अतुल प्रकाश पर बियरर चेक के जरिये 39,91,193 रुपये निकाल लेने का आरोप है। 14 मार्च 2023 को हुए वार्षिक निरीक्षण में यह मामला पकड़ आया था।
विज्ञापन

जांच में दोनों कर्मी वित्तीय अनियमितता बरतने के दोषी पाए गए। इसके आधार पर ही प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने दोनों कर्मियों को निलंबित करते हुए अतुल प्रकाश को उप गन्ना आयुक्त, बरेली कार्यालय और सुधांशु रंजन त्रिपाठी को उप्र सहकारी चीनी मिल संघ से संबद्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed