फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two dead including BDC injured in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल बीडीसी समेत दो की मौत

Sun, 28 Jan 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two dead including BDC injured in road accident
मोतिगरपुर/ बल्दीराय (सुल्तानपुर)। सड़क दुर्घटनाओं में घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बड़ागांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य देवनारायण गुप्ता (45) 22 जनवरी की रात रामपुर विरतिहा गांव में आयोजित एक निमंत्रण में बाइक से गए थे। वहां से वह नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। अचानक रामपुर विरतिहा गांव के पास साइकिल से आ रहा उनका पुत्र शिवम गुप्ता टकरा गया।

हादसे में दोनों जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने बीडीसी देवनारायण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार रात क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, हलियापुर थाना क्षेत्र के तिरहुत निवासी अरविंद उपाध्याय (55) बुधवार शाम कहीं से से घर जा रहे थे। रास्ते में उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजन उनको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए थे। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed