फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two dead body found on rail track

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव

Fri, 26 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
two dead body found on rail track
कुड़वार (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित शिवनगर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेल ट्रैक पर युवक-युवती का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक-युवती के परिवारीजनों ने शवों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के शिवनगर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती का शव पड़ा देखा। दोनों के शवों पर चोट के निशान थे। युवक-युवती के शव अलग-अलग ट्रैक पर बीचोंबीच पड़े थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी-100 के साथ ही कुड़वार थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शस्त्राजीत मौके पर पहुंच गए। इस बीच मौके पर आसपास के कई गांवों के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि शवों की शिनाख्त प्रदीप यादव (25) पुत्र रामअचल यादव निवासी पूरे चंद्र का पुरवा मजरे मझना थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर और युवती की पहचान प्रियांशी (18) पुत्री स्व. संतोष सिंह निवासी गुन्नौर थाना मुसाफिरखाना जिला अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम कराया है।
उसे अभी पीएम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव पाए गए हैं। कुछ लोगों ने दोनों की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि उन्होंने प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का बताया है।
खेत जाने की बात कह निकली थी बेटी
गुन्नौर गांव से घटनास्थल पर पहुंची प्रियांशी की मां उमा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने इसकी शिकायत 1090 पर दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह बेटी का शव ट्रैक पर पाए जाने की जानकारी उन्हें मिली। जब उमा से युवक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रदीप यादव की गुन्नौर में सुग्गू यादव के घर रिश्तेदारी है। वह गुन्नौर आता-जाता था।

किसी को स्टेशन पहुंचाने के लिए घर से निकला था प्रदीप
पूरे चंद्र का पुरवा मजरे मझना गांव से बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रदीप यादव के पिता राम अचल ने बताया कि उनके बेटा बुधवार की शाम को यह कहकर घर से निकला था कि वह एक युवक को स्टेशन पहुंचाने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। सुबह बेटे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed