फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two crore rupees received for the development of Dhopap Dham

Sultanpur News: धोपाप धाम के विकास के लिए मिले दो करोड़

Thu, 05 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees received for the development of Dhopap Dham
सुल्तानपुर। पौराणिक तीर्थ स्थल धोपाप धाम के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व धोपाप उन्नयन सेवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने बताया कि वर्षों से उपेक्षित इस तीर्थ स्थल को पर्यटन विभाग की विकास सूची में शामिल कर लिया गया है। शीघ्र ही एक तकनीकी टीम स्थल का सर्वेक्षण करेगी। इसके बाद विकास कार्यों का शुभारंभ होगा। स्वीकृत धन से तीर्थ स्थल तक सुगम और पक्के मार्गों का निर्माण, पक्के स्नान घाटों का विकास, पेयजल की उपलब्धता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जर्जर भवनों का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। धोपाप धाम के विकास से स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed