फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two beds will also be reserved in private hospitals regarding Corona

ोरोना को लेकर निजी हॉस्पिटलों में भी आरक्षित होंगे दो बेड

Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two beds will also be reserved in private hospitals regarding Corona
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले के निजी हॉस्पिटलों में दो बेड आरक्षित रखे जाएंगे। सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक करके यह निर्देश दिए। साथ ही सैनिटाइजर पर मास्क की कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में मास्क, सैनिटाइजर व खाद्य सामग्री को अधिक मूल्य पर बेचने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने इसकी बिक्री पर संबंधित अधिकारियों को नजर रखने की जिम्मेदारी दी है। तहसीलों में उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारिोिं को लगातार भ्रमण का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लगे चिकित्सकों, कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को वायरस पर नियंत्रण के साथ खुद के बचाव की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने लोगों से अगले 15 दिन तक कहीं नहीं जाने और न किसी को अपने घर बुलाने की अपील की है। परिवहन निगम की बसों को सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि वस्तुओं पर अंकित विक्रय मूल्य से ज्यादा दामों पर बिक्री दंडनीय अपराध है।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की की ओर नियमित छापेमारी की जाएगी। डीएम ने बैठक में मौजूद प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों/डॉक्टरों से अपने हॉस्पिटल में मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही कम से कम दो बेड सुरक्षित रखने का सहयोग मांगा है।
इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों को अपने यहां उपलब्ध इंफ्रारेड थर्मामीटर भी सहयोग में मांगा है। इसे सीएमओ को उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में डॉ. विवेक, डॉ. अहमद अली, डॉ. एसपी सिंह व डॉ. मनोज कुमार सिंह ने एक-एक इंफ्रारेड थर्मामीटर देने की सहमति दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाते हुए उसमें सभी निजी चिकित्सकों को जोड़कर उनकी सेवाओं का लाभ लेने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed