फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two arrested in tractor and trolley robbery case

Sultanpur News: ट्रैक्टर व ट्राॅली लूट के मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in tractor and trolley robbery case
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मनियारपुर गांव के रानीतारा तालाब के पास से 17 मार्च की सुबह लूट की घटना का रविवार को धम्मौर पुलिस ने खुलासा कर दिया। ट्रैक्टर व ट्राॅली बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

करनाईपुर गांव निवासी शमीम का ट्रैक्टर-ट्राॅली 17 मार्च सुबह आठ बजे मामपुर-धम्मौर मार्ग पर रानीतारा तालाब के पास चार अज्ञात कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूट लिया था। घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक शमीम ने केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने नरही गांव के पास नहर के किनारे बने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान धम्मौर गांव निवासी एहतसाम अंसारी उर्फ सीबू व समनाभार निवासी अजमल के रूप में हुई। उनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुआ है। धम्मौर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जमील अहमद ने बताया कि पुलिस दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed