{"_id":"64a065586a27de62020f4d87","slug":"two-ac-chaircar-coaches-will-be-added-to-shuttle-from-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-15-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शटल एक्सप्रेस में आज से जोड़े जाएंगे दो एसी चेयरकार कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शटल एक्सप्रेस में आज से जोड़े जाएंगे दो एसी चेयरकार कोच
Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी से लखनऊ के बीच प्रतिदिन चलने वाली शटल अप व डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस में रविवार से दो एसी चेयरकार कोच जोड़ दिए जाएंगे। अब जिले वासियों का लखनऊ-वाराणसी का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इस ट्रेन में कुल 18 काेच ही थे। यह व्यवस्था रेलवे की ओर से अभी प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई है। राजस्व बढ़ने के अनुसार कोच को अधिक समय तक जोड़े जाने की मियाद बढ़ाई जा सकती है।
शटल सुपर फास्ट अप व डाउन एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में जिले के लोग सफर करते हैं। 16 कोच की इस ट्रेन में वाराणसी से लेकर लखनऊ के बीच काफी भीड़ रहती है। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रविवार को शटल अप व डाउन एक्सप्रेस में एसी चेयरकार के दो कोच जोड़े जाएंगे।
सुबह वाराणसी से चलने वाली शटल अप एक्सप्रेस में दो एसी कोच जोड़कर चलाया जाएगा। वहीं वापसी में लखनऊ से भी ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था रेलवे की ओर से रविवार से 31 जुलाई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि शटल अप व डाउन एक्सप्रेस में वातानुकूलित कुर्सी यान के दो कोच जोड़े जा रहे हैं। यह व्यवस्था अभी अस्थायी रूप से लागू की गई है।