{"_id":"6ae38c3e05bff9a3970eaf85","slug":"risha-goswami-won-a-bronze-medal-at-the-national-athletics-championships-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-168308-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रिशा गोस्वामी ने नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रिशा गोस्वामी ने नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता
Thu, 29 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स रिशा गोस्वामी। स्रोत-सोशल मीडिया
कुड़वार। रिशा गोस्वामी ने चेन्नई में 25 अक्तूबर को आयोजित 41 वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने तीन किमी दौड़ में यह पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। गोसाईं की मठिया, सरकौड़ा निवासी रिशा (19) चाय विक्रेता संतोष कुमार गोस्वामी की बेटी हैं।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रिशा इससे पहले प्रयागराज में आयोजित प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं, लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने तीन किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। रिशा की इस उपलब्धि पर नरेंद्र मिश्रा, आरडी सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, नागा सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है। संवाद