फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck collides with CRO's vehicle on Purvanchal Expressway, mildly serious

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने सीआरओ की गाड़ी में मारी टक्कर, अर्दली गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with CRO's vehicle on Purvanchal Expressway, mildly serious
पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते यूपीडी कर्मी।-
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर के बालचंद्रपट्टी गांव के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (सीआरओ) संजीव ओझा की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे अर्दली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सीआरओ संजीव ओझा मंगलवार को लखनऊ सचिवालय में मीटिंग करने के बाद अपनी गाड़ी से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आजमगढ़ लौट रहे थे। शाम साढ़े छह बजे जैसे ही उनकी गाड़ी दोस्तपुर के बालचंद्रपट्टी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में बैठे अर्दली सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान सीआरओ संजीव ओझा बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तपुर थानाध्यक्ष ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी सिहाली, थाना भगल, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। यूपीडा एसओ रामपाल सिंह ने बताया कि हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed