{"_id":"66675ccc990e119f760bc407","slug":"truck-collides-with-bike-youth-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114524-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 11 Jun 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर पटना चौराहे के पास रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारकर ट्रक फरार हो गया।
अयोध्या जिले के ग्राम पूरे हरिलाल जमोली खुर्द गांव निवासी दयाराम (46) कूरेभार थाने के दखिनवारा चौराहे पर समोसा की दुकान करता था। रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद दयाराम बाइक से शेषराम पुत्र ह्रदयराम निवासी पूरे बखत दखिनवारा कूरेभार के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित पटना चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल शेषराम काे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दयाराम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी चंद्रावती का रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।। दयाराम के तीन बच्चे अंकित, संदीप व प्रदीप का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।