फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trouble due to wind and rain, hundreds of acres of wheat crop scattered in the fields

Sultanpur News: हवा और बारिश से आफत, खेतों में बिछी सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल

Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to wind and rain, hundreds of acres of wheat crop scattered in the fields
हवा और बारिश से गिरी गेहूं की फसल
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार भोर मौसम के बदले मिजाज से गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा के चलने से किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की अगेती फसल गिर गई। किसानों काे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे दिन खुलकर धूप नहीं निकल सकी। अधिकतम तापमान में गिरावट तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से दिन की अपेक्षा रात की गर्मी बढ़ गई है। मौसम का बदला रुख शनिवार भोर किसानों के लिए भारी पड़ गया। जिले के अधिकांश हिस्सों में पांच से दस मिनट के लिए सिर्फ बूंदाबांदी हुई। इसके इतर दूबेपुर विकास खंड के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से किसानों की खेत में खड़ी अगेती गेहूं की फसल खेत में गिर गई।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 2.2 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल से लागत भी निकलना मुश्किल
अलीगंज क्षेत्र के किसान हिमांशु शर्मा ने बताया कि उन्होंने आठ बीघा में अगेती गेहूं की बोआई की थी। इसमें 25,000 रुपये खर्च आया था। पूरी फसल गिरने से पैदावार पर असर पड़ेगा। अब लगता है कि लागत भी नहीं निकल पाएगी। किसान राज देव दुबे ने कहा कि धनिया और सरसों की फसल खराब हुई है। ढाई बीघा गेहूं बोया था, तेज हवा से गिर गया है। किसान चंदन कुमार ने बताया कि गेहूं की अगेती डेढ़ बीघा फसल तेज हवा और बारिश से खेत में गिर गई है। सालभर की गृहस्थी तेज हवा के झोंके से पल भर में बर्बाद हो गई।


फसल गिरने से हल्का होगा दाना
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार भोर तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से किसानों का नुकसान हुआ है। जिन किसानों की गेहूं की फसल खेत में गिर गई है, उनके दाने हल्के हो जाएंगे। साथ ही पैदावार पर भी असर पड़ेगा। अरहर की फली में छेदा लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed