फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tricolor Yatra: Tribute to the bravery of the army

Sultanpur News: शराब की गंध आई तो स्टार्ट ही नहीं होगी गाड़ी

Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra: Tribute to the bravery of the army
डिवाइस तैयार करने वाले छात्रों के साथ केएनआईटी के इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रोफेसर। 
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) के छात्रों ने अल्कोहल डिटक्शन डिवाइस विकसित की है, जो शराब पीकर गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश करने पर इंजन को चालू नहीं होने देती। यह डिवाइस चालक की सांस से अल्कोहल डिटेक्ट करती है, और इंजन को लॉक कर देती है।
विज्ञापन

हर साल देश में सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। इन हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से केएनआईटी के छात्रों ने डिवाइस तैयार की है, जो सड़क सुरक्षा को एक नया आयाम दे सकती है। इस प्रोजेक्ट को बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अनुज कुमार पचौरी, निधि वर्मा, गोविंद राणा और रवि कुमार यादव ने मिलकर तैयार किया है। डिवाइस की लागत लगभग चार हजार रुपये है, और इसमें जीएसएम (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन) मॉड्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट टीम की सदस्य निधि वर्मा ने बताया कि डिवाइस में लगा अल्कोहल सेंसर ड्राइवर की सांस से शराब की गंध को तुरंत पहचान लेता है। चालक ने शराब पी होगी तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। डिवाइस के जरिए एसएमएस के माध्यम से वाहन मालिक को लोकेशन सहित सूचना चली जाएगी। प्रोजेक्ट को तैयार करने में डॉ. एएस पांडेय और प्रो. एनके राय ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। निदेशक प्रो. आरके उपाध्याय ने कहा कि यह इनोवेशन न केवल तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करता है। इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाए तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा में होगा अहम योगदान
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी ने इस डिवाइस को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में संभावित क्रांतिकारी कदम बताया। उनका मानना है कि यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाए, तो यह शराब के नशे में गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी ला सकती है।

एआई तकनीक से और सशक्त होगी डिवाइस
छात्रों का कहना है कि यदि इस डिवाइस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जाए तो यह और अधिक स्मार्ट, सटीक और किफायती बन सकती है। यह तकनीक भविष्य में वाहन चालकों की आदतों का विश्लेषण करने और दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed