फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'Tricky' Questions in NEET Put Candidates to the Test

Sultanpur News: नीट में ‘घुमावदार’ प्रश्नों ने लिया इम्तिहान

Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
'Tricky' Questions in NEET Put Candidates to the Test
शहर के जीजीआईसी केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
सुल्तानपुर। नीट यूजी-2026 में इस बार आए प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की सीधी नहीं, बल्कि ‘घुमावदार’ तरीके से परीक्षा ली। रविवार को जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों के बीच एक ही चर्चा रही कि फिजिक्स ने काफी उलझाया, जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री ने राहत दी।
विज्ञापन

सुबह केंद्रों पर एमबीबीएस और बीडीएस जैसे कोर्स में दाखिले का सपना लिए अभ्यर्थी समय से पहले पहुंच गए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। 3149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 78 ने दूरी बना ली। परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के चेहरे काफी कुछ बयां कर रहे थे। अधिकतर संतुष्ट दिखे, लेकिन सवालों के ‘ट्विस्ट’ को लेकर चर्चा जारी रही। जया पांडेय ने बताया कि पेपर उम्मीद के मुताबिक आसान रहा और उन्होंने सभी प्रश्न हल कर लिए। दीपिका श्रीवास्तव के अनुसार, सवाल सीधे नहीं थे, बल्कि घुमाकर पूछे गए थे। बायोलॉजी और केमिस्ट्री आसान रहीं, लेकिन फिजिक्स के न्यूमेरिकल में समय ज्यादा लगा।
विज्ञापन

गौरवी बरनवाल ने कहा कि बायोलॉजी-केमिस्ट्री ने स्कोरिंग का मौका दिया, जबकि फिजिक्स ने थोड़ी परेशानी खड़ी की। कुल मिलाकर पेपर का स्तर संतुलित रहा, लेकिन ‘घुमावदार’ सवालों ने यह साबित कर दिया कि सिर्फ तैयारी नहीं, समझ की गहराई भी उतनी ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed