{"_id":"588cca5a4f1c1b476fcf6736","slug":"tribute-to-lala-lajpat-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मनाई लाला लाजपत राय की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मनाई लाला लाजपत राय की जयंती
Amarujala Bureau
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के बड़े सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने व्यापारियों को लाला लाजपत राय के व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
शनिवार को अखिल भारतीय व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर आयोजित लाला लाजपत राय की जयंती कार्यक्रम में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के इन वीरों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। लाला लाजपत राय ने अपने साथी पर लाठी पड़ते देख उसके ऊपर लेट गए और अपने सीने पर सभी लाठियों का वार झेला। इसी चोट से उनकी मौत हो गई। इस मौके पर जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आनंद आर्य, जयप्रकाश, विजय सिंह, हिमांशु मालवीय, बलराम, राजीव कसौंधन, श्यामजी, पवन, अलीमुद्दीन समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन