{"_id":"57a0cd664f1c1b54762b910d","slug":"tree-fell-on-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से रेल ट्रैक पर पेड़ गिरा, तीन घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से रेल ट्रैक पर पेड़ गिरा, तीन घंटे ठप रहा आवागमन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
कई ट्रेनें विलंब से
- फोटो : अमर उजाला
आंधी के चलते मंगलवार को नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक पेड़ ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन ) के तार पर गिर पड़ा। इस वजह से सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड पर लंभुआ व महरानी पश्चिम स्टेशन के बीच तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। लंबी दूरी की ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोकना पड़ा। टॉवर वैगन पहुंचने के बाद पेड़ को हटाकर तार जोड़ा गया, तब जाकर यातायात बहाल हुुआ।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे क्षेत्र में आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। इस दौरान लंभुआ-महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के बीच स्थित क्रॉसिंग संख्या 55 बी के निकट ओएचई लाइन (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) पर एक शीशम का पेड़ गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति के कारण तार पर गिरा पेड़ जलने लगा। नरहरपुर स्थित गेट संख्या 55 बी के गेटमैन भरत तिवारी ने महारानी पश्चिम के स्टेशन मास्टर रामदेव को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रैक पर तार गिरने की सूचना के बाद सुल्तानपुर से टॉवर वैगन भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक रणविजय ने बताया कि इस दौरान लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया था। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को भदैंया, डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को सुल्तानपुर व अप श्रमजीवी एक्सप्रेस को कोइरीपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन