Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tree cut for four lane

शहर के दो फोरलेन के निर्माण में काटे जाएंगे 535 पेड़

Wed, 09 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
tree cut for four lane
सुल्तानपुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन दो फोरलेन के निर्माण कार्य में आड़े आ रहे 535 पेड़ वन निगम कटवाएगा। वन विभाग ने दोनों फोरलेन के पेड़ों की नंबरिंग करके उनकी सूची वन निगम लखनऊ को भेज दी है। पहले चरण में अमहट-बस स्टेशन मार्ग (लखनऊ-बलिया राजमार्ग) पर पड़ने वाले 188 पेड़ों की कटान तय की गई है। इसके बाद दूसरे चरण में गोलाघाट-पयागीपुर मार्ग (अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग) के 347 पेड़ कटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दो फोरलेन का कार्य जल्द ही गति पकड़ेगा। बस स्टेशन से अमहट मार्ग (लखनऊ-बलिया राजमार्ग) व गोलाघाट से पयागीपुर मार्ग (अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग) पर सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों की कटान प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी। इन दोनों मार्गों पर पड़ने वाले पेड़ों की कटान को लेकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व विद्युत वितरण मंडल ने शासन व वन महकमे को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर वन विभाग की ओर से दोनों फोरलेन के निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ों को सूचीबद्ध किया गया है। कटान के लिए इन पेड़ों की सूची वन निगम लखनऊ भेजी गई है। वन विभाग की गणना के अनुसार बस स्टेशन से अमहट मार्ग पर फोरलेन के निर्माण कार्य में सड़क के दोनों किनारों पर स्थित करीब 188 पेड़ों की कटान की जाएगी। वहीं गोलाघाट से पयागीपुर मार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य को पूरा करने में 347 पेड़ों को काटा जाना है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अमहट-बस स्टेशन मार्ग पर पड़ने वाले 188 पेड़ों को पहले शिफ्ट में काटा जाएगा। इसकी अनुमति व अन्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा पेड़ों की कटान का कार्य
निर्माणाधीन दोनों फोरलेन के मार्गों पर पड़ने वाले पेड़ों की स्थिति व संख्या का विवरण वन निगम लखनऊ को भेज दिया गया है। वन निगम की ओर से यह जानकारी दी गई है कि पहले चरण में अमहट-बस स्टेशन मार्ग पर पेड़ों की कटान कराई जाएगी। जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। दूसरी शिफ्ट में पयागीपुर-गोलाघाट मार्ग पर पेड़ों की कटान होगी।
-अमरजीत मिश्र, क्षेत्रीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed