फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transactions will remain closed for five days in 79 branches of Gramin Bank.

Sultanpur News: ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं में पांच दिन बंद रहेगा लेन-देन

Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Transactions will remain closed for five days in 79 branches of Gramin Bank.
सुल्तानपुर। दशहरा की छुट्टी के दौरान ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं में पांच दिन लेन-देन ठप रहेगा। इस दौरान पूर्व में विलय किए गए प्रथमा बैंक के रिकॉर्ड को ग्रामीण बैंक से जोड़ने का काम होगा। इस वजह से दो दिन ऑनलाइन जमा-निकासी भी ठप रहेगी। ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों को सतर्क करने के लिए सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व प्रथमा बैंक व आर्यावर्त बैंक का विलय उप्र ग्रामीण बैंक में कर दिया गया था। करीब एक पखवारे पहले तीन दिन लेन-देन ठप करके आर्यावर्त बैंक के रिकॉर्ड ग्रामीण बैंक में मर्ज किए गए थे। एक अक्तूबर से प्रथमा बैंक के रिकॉर्ड मर्ज करने का काम शुरू होगा। इससे ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं में लेन-देन प्रभावित रहेगा। उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधक आरएम झा ने बताया कि एक से पांच अक्तूबर के दौरान एक, दो व पांच अक्तूबर को छुट्टी रहेगी। तीन व चार अक्तूबर को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन जमा निकासी नहीं हो सकेगी और ऑनलाइन लेन-देन भी बंद रहेंगे। छह अक्तूबर से बैंक पूर्व की तरह संचालित होगा। जिले के 12 लाख ग्राहकों को सूचना जारी करके उन्हें सतर्क करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed