फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trains reached hours late due to farmers movement in Punjab

Sultanpur News: पंजाब में किसान आंदोलन से घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trains reached hours late due to farmers movement in Punjab
सुल्तानपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें तय समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। भीषण गर्मी में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। शुक्रवार को बेगमपुरा, फरक्का व श्रीवैष्णो देवी माता कटरा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं।
विज्ञापन



17 अप्रैल से किसान शंभू बॉर्डर रेलवे लाइन पर डटे हुए हैं। इसके चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। जो ट्रेनें पंजाब की तरफ से आ रही हैं, उनका सुरक्षा की दृष्टि से साहनेवाल-अंबाला के बीच रूट बदला गया। इसलिए ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल बेहाल है। जो ट्रेनें सुबह आती हैं, वह शाम को और रात की ट्रेनें दिन में आ रही हैं। शुक्रवार को गाजीपुर से कटरा को जाने वाली गाड़ी संख्या 14611 श्रीवैष्णो देवी माता कटरा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन



वहीं, जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। इसके अलावा माल्दाटाउन से पुरानी दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 13413 फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों पर असर पड़ा है। पंजाब से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







यात्रियों ने बताई परेशानी
शुक्रवार को स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की सूची देख रहे दयाराम यादव ने बताया कि उन्हें कटरा जाना था। ट्रेन के विलंब होने से परेशानी हो रही है। प्लेटफार्म नंबर एक पर बेगमपुरा एक्सप्रेस का परिवार के साथ इंतजार कर रहे मनोज कुमार ने बताया कि एक घंटा हो गया है। चार घंटा ट्रेन लेट है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। ट्रेन पकड़ने के लिए एक घंटा पहले स्टेशन पहुंच गया था। ट्रेन के इंतजार में समय बिताना मुश्किल हो गया है। सुबह के निकले कई यात्री तो ट्रेन के लेट होने की जानकारी पर स्टेशन पर भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed