फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   trains moved throuh loop lines

पखरौली स्टेशन से लूप लाइन से गुजारी गईं ट्रेंने

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
trains moved throuh loop lines
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित पखरौली स्टेशन पर मेन ट्रैक की पटरी को शनिवार को बदला गया। अभियंताओं की मौजूदगी में करीब 20 फिट के दायरे में पुुरानी रेल पटरी को बदलकर नई लगाई गई। इस दौरान दिन भर ट्रेनों का संचालन लूप लाइन से किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के पखरौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह आठ बजे रेल पथ निरीक्षक, पीडब्ल्यूआई और रेलवे इंजीनियरों की टीम पहुंची। इसके बाद मेन लाइन की रेल पटरी को बदलने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए मेन लाइन पर ब्लॉक लेकर लूप लाइन से कॉशन पर सभी ट्रेनों का संचालन किया गया। दोपहर करीब एक बजे तक पुरानी करीब 20 फिट लंबी रेल पटरी को ज्वॉइंटर सहित काटकर अलग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे तक पूरी मेन लाइन की रेल पटरी को दुरुस्त किया गया। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने बताया कि इस दौरान ट्रेनों को कॉशन पर लूप लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed