फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Training will start from the new session in Palhipur Women's GITI.

Sultanpur News: पलहीपुर महिला जीआईटीआई में नए सत्र से होगा प्रशिक्षण

Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Training will start from the new session in Palhipur Women's GITI.
जीआईटीआई भवन का होता निर्माण
सुल्तानपुर। जिले का पहला महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पलहीपुर में बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बनने वाली महिला जीआईटीआई में नए सत्र से प्रवेश शुरू होगा। यहां पर 12 ट्रेड संचालित किए जाएंगे। इसके संचालन से प्रशिक्षण में बालिकाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दूबेपुर विकास खंड के पलहीपुर गांव में राजकीय आईटीआई का भवन निर्माण कार्य अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत कराया जा रहा है। इस पर 12 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। करीब डेढ़ हेक्टेयर पर यहां आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। इसका संचालन बालिकाओं के लिए होगा। आईटीआई के निर्माण से इलाके की छात्राओं के साथ आसपास के जिलों की छात्राओं को न केवल कौशल विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि वे स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

रोजगार परक कोर्स के प्रति विकसित होगी क्षमता
महिला राजकीय आईटीआई में 12 विभिन्न ट्रेड में शिक्षा दी जाएगी। छात्राओं को उद्योगों में काम करने की क्षमता विकसित होगी। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल जैसे आठ प्रमुख ट्रेड के अलावा चार स्थानीय ट्रेड भी संचालित होंगे। इसमें फैशन डिजाइनिंग समेत अन्य कोर्स रहेंगे। प्रत्येक ट्रेड में दो यूनिट रहेंगे। इसी आधार पर 48 छात्राओं की क्षमता के आधार पर प्रत्येक ट्रेड में एडमिशन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सत्र से शुरू कराई जाएगी पढ़ाई
राजकीय आईटीआई पयागीपुर के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि दिसंबर तक कार्यदायी संस्था को भवन बनाकर दे देना चाहिए था। अभी संस्था को आधा पैसा ही मिल सका है, कुछ काम शेष है। जल्द ही पूरा होने पर हैंडओवर लिया जाएगा। अन्य संसाधन विकसित कराते हुए अगले शिक्षा सत्र से यहां पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed