फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train time table

लंभुआ स्टेशन पर छह महीने ही होगा बेगमपुरा व शटल एक्सप्रेस का ठहराव

Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
train time table
सुल्तानपुर। रेलवे ने प्रयोग के तौर पर लंभुआ रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा व शटल एक्सप्रेस का स्टॉपेज किए जाने का निर्णय लिया है। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सिर्फ जून महीने तक होगा। इन ट्रेनों के सुल्तानपुर के स्टॉपेज के समय में भी परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने ट्रेनों के स्टॉपेज की समय सारिणी जारी कर दी है। माना जा रहा है कि रेलवे जून माह तक ट्रेनों के स्टॉपेज से लंभुआ स्टेशन से होने वाले राजस्व को देखेगा। राजस्व ठीक रहा तो आगे भी लंभुआ स्टेशन पर शटल व बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सोमवार को बेगमपुरा व शटल एक्सप्रेस का लंभुआ रेलवे स्टेशन पर छह जनवरी से स्टॉपेज किए जाने की घोषणा की गई थी। मंगलवार को रेलवे बोर्ड की ओर से दोनों ट्रेनों के लंभुआ व सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की समय सारिणी जारी कर दी गई। यह स्टॉपेज प्रयोग के तौर पर छह जनवरी से छह जून तक का होगा। छह जनवरी से बेगमपुरा अप एक्सप्रेस ट्रेन लंभुआ स्टेशन पर दोपहर बाद 2:27 बजे पहुंचेगी। वहां से 2:28 बजे पर यह ट्रेन प्रस्थान करेगी। वहां से चलने के बाद ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर 2:50 बजे होगा और 2:55 बजे आगे के लिए रवाना होगी। अभी बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर बाद 2:48 व छूटने का समय 2:53 बजे है।
विज्ञापन

शटल अप एक्सप्रेस छह जनवरी से लंभुआ स्टेशन पर सुबह 7:41 बजे पहुंचेगी और 7:42 बजे रवाना होगी। वहां से यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर सुबह 8:01 बजे पहुंचेगी और 8:03 बजे रवाना होगी। अभी इस ट्रेन के सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 7:56 बजे है। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस के सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लंभुआ स्टेशन पर सुबह 9:53 बजे पहुंचेगी और 9:54 बजे रवाना होगी। शटल डाउन एक्सप्रेस का छह जनवरी से सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचने का समय शाम 7:59 बजे व प्रस्थान का समय 8:01 बजे होगा। अभी शटल एक्सप्रेस का सुल्तानपुर स्टेशन पर स्टॉपेज शाम 7:56 बजे और प्रस्थान 7:58 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शेड्यूल के मुताबिक बृहस्पतिवार से शटल एक्सप्रेस ट्रेन का लंभुआ स्टेशन पर पहुंचने का समय रात्रि 8:11 व छूटने का समय 8:12 बजे रहेगा। रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने अभी प्रयोग के तौर पर लंभुआ स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज तय किया है। अगले छह माह में लंभुआ स्टेशन से राजस्व अच्छा मिला तो इन ट्रेनों का स्टॉपेज आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed