{"_id":"635586762deb4004d34944d4","slug":"train-sultanpur-news-lko654195361","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में नहीं जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में नहीं जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीपावली पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इसके चलते श्रमजीवी डाउन, बेगमपुरा, कुंभ, सुहेलदेव एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में सोमवार व आसपास के दिनों में सीटें फुल हो गई हैं।
दीपावली पर घर वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते रूट की प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच में सीटें फुल हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। यात्रियों को मजबूरी में गंतव्य तक पहुंचने के लिए विकल्प चुनना पड़ रहा है। श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार, मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को सीटें फुल हैं। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी सोमवार, मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार तक लगातार सीटें फुल हैं। कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 24, 25 व 27 अक्तूबर को सीटें उपलब्ध नहीं हैं। हिमगिरि डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 24 व 27 अक्तूबर को सीटें फुल हो चुकी हैं। सुुहेलदेव डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 25 व 27 अक्तूबर को सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
सद्भावना डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 28 अक्तूबर को सीटें फुल शो कर रही हैं। मरुधर डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार को नो रूम शो कर रहा है। दिल्ली-वाराणसी डाउन स्पेशल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 25 अक्तूबर को सीटें हैं। कटड़ा-वाराणसी स्पेशल डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार को सीटें फुल थीं। प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।