{"_id":"624894c764a20226b814a840","slug":"train-sultanpur-news-lko624313081","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेनों में जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेनों में जगह नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र में ट्रेनों पर वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बेगमपुरा, हिमगिरि, गाजीपुर-कटड़ा श्रीमाता वैष्णो देेवी स्पेशल ट्रेनों के स्लीपर कोच में नवरात्र के दिनों में सीटें फुल हैं या फिर लंबी वेटिंग चल रही है।
नवरात्र पर बड़ी संख्या में भक्त मां के दरबार में माथा टेकने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। लोग समूह बनाकर व परिवार के साथ मां के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस समय सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनें जम्मूतवी रूट पर संचालित हो रही हैं। बेेगमपुरा सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस का संचालन रोज वाराणसी स्टेशन से होता है। हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन व गाजीपुर सिटी से कटड़ा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली स्पेशल सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को संचालित होती है। नवरात्र में माता वैष्णो देेवी के दरबार तक जाने के लिए इन ट्रेनों के स्लीपर कोच में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सीटें बुक करा ली हैं।
बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन यानी रविवार, सोमवार व मंगलवार को भी सीटें फुल हैं। छह अप्रैल को 66 व सात अप्रैल को 46 वेटिंग है। वहीं, हावड़ा से जम्मूतवी को जाने वाली हिमगिरि सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में तीन व छह अप्रैल को 30 से अधिक वेटिंग शो कर रही है। शुक्रवार के दिन गाजीपुर सिटी से चलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल वीकली ट्रेन में आठ अप्रैल को 44 के ऊपर वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में सुल्तानपुर से जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।